वार्षिक मासिक परीक्षा सत्र - 2022
कक्षा - 9
विषय - सामाजिक विज्ञान
प्रश्न पत्र कोड - 229006-F (966)
समय 03.00 घण्टे पूर्णाक : 80
निर्देश :-
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न क्रमांक से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं जिसमें 32 उपप्रश्न हैं। प्रत्येक उपप्रश्न 1 अंक का है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक में आंतरिक विकल्प दिये गये हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है।
6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। उत्तर लिखने की शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।
प्र.1-. सही विकल्प चुनिये - (6x1=6)
1. भूमि मापने की इकाई है -
(अ) मीटर (ब) किलोमीटर (स) हेक्टेयर (द) इनमें से कोई नहीं
2. विनिर्माण अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र का उदाहरण है -
(अ) प्राथमिक क्षेत्र (ब) द्वितीयक क्षेत्र (स) तृतीयक क्षेत्र (द) द्वितीयक एवं तृतीयक दोनों
3. भारत में सर्वाधिक निर्धनता वाला राज्य है -
(अ) बिहार (ब) ओडिशा (स) असम (द) मध्यप्रदेश
4. जुकाम और खाँसी की दवा में इसका प्रयोग होता है -
(अ) तुलसी (ब) कचनार (स) नीम (द) सर्पगंधा
5. गुर्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं -
(अ) जम्मू - कश्मीर में (ब) गुजरात में (स) महाराष्ट्र में (द) राजस्थान में
6. निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?
(अ) संपत्ति का अधिकार (ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) शोषण के विरूद्ध अधिकार (द) समानता का अधिकार
प्र.2- रिक्त स्थानों में सही विकल्प चुनकर लिखिए (7x1=7)
1.अर्थव्यवस्था को ......................... वर्गों में बाँटा गया है। (2/3/4)
2.ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवाओं को ...................... कहते हैं। (लू/आँधी/चक्रवात)
3.रूस के सम्पन्न किसानों को ........................ कहा जाता था। (जदीदी/कुलक/कोलखोज)
4. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति ...................................... है। (नरेन्द्र मोदी/रामनाथ कोविंद/अमित शाह)
5. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील ........................... है। (वुलर/चिल्का/सांभर)
6. करीम ने ........................... खेल रखा है। (डेयरी/जनरल स्टोर्स/कम्प्यूटर केन्द्र)
7. भारत ......................... गोलार्द्ध में स्थित है। (उत्तरी/दक्षिणी/पूर्वी)
प्र.3- सही जोड़ी बनाइये- (6x1=6)
स्तम्भ ‘अ‘ स्तम्भ ‘ब’
1. अंत्योदय अन्न योजना - क) बुग्याल
2. 82°30" पूर्वी देशांतर - ख) बी. आर. अम्बेडकर
3. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य - ग) 28 जून 1919
4. वर्साय की संधि - घ) उत्तरप्रदेश
5. प्राकृतिक चारागाह - ड.) मानक याम्योत्तर
6. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष - च) दिसंबर 2000
प्र.4- सत्य/असत्य की पहचान कीजिये- (6x1=6)
1. भारत में मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
2. बाढ़ या सुनामी अप्राकृतिक घटनाएं हैं।
3. खाद्य की कमी के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं।
4. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल ब्रम्हगिरि है।
5. ‘अप्रैल थीसिस’ सिद्वांत लेनिन ने दिया था।
6. सन 1600 में हिन्दुस्तान के कुल भू - भाग के लगभग छठे हिस्से में खेती होती थी।
प्र.5.- एक वाक्य / शब्द में उत्तर लिखिये - (7x1=7)
1. भारत में किस प्रकार की चुनाव प्रणाली है?
2. पालमपुर में मख्य कार्य क्या है?
3. भारत जीव सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया?
4. लोकतंत्र में शासकों का चुनाव कौन करता है?
5. रबर के वृक्ष से प्राप्त तरल पदार्थ को क्या कहते हैं?
6. भारत में सबसे भयानक अकाल किस राज्य में पड़ा है?
7. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
प्र.6- बेरोजगारी क्या है? 2
अथवा
मानव पूँजी निर्माण क्या है?
प्र.7- जनगणना से क्या तात्पर्य है? 2
अथवा
उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक क्यों है?
प्र.8- भारत के दो औषधीय पौधों के नाम एवं गुण लिखिए। 2
अथवा
वनों के दो महत्व लिखिए।
प्र.9- नमामि गंगे परियोजना के दो उद्देश्य लिखिए। 2
अथवा
नदी प्रदूषण रोकने के दो उपाय लिखिए।
प्र.10- स्लीपर क्या है? 2
अथवा
वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
प्र.11- बोल्शेविकों द्वारा अक्टूबरक्रांति के तत्काल बाद किए गए दो परिवर्तन लिखिए। 2
अथवा
कॉमिन्टर्न क्या है?
प्र.12- चुनाव क्या है? 2
अथवा
आचार संहिता क्या है?
प्र.13- निरंकुश राजशाही से आप क्या समझते हैं? 2
अथवा
स्टालिन के सामूहिक कार्यक्रम को समझाइए।
प्र.14- संविधान क्या है। 2
अथवा
भारतीय संविधान कब लागू हुआ एवं इस दिन कौन सा राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं?
प्र.15- कार्यपालिका क्या है? 2
अथवा
संसद के कितने सदन होते हैं?
प्र.16- नात्सी सोच के खास पहलू क्या थे? 3
अथवा
न्यूरेम्बर्ग नागरिकता अधिकार सितम्बर 1935 समझाइए।
प्र.17- प्रवाल से आप क्या समझते हैं? प्रवाल के प्रकार लिखिए। 3
अथवा
भांगर और खादर में अंतर लिखिए।
प्र.18- आम्र वर्षा क्या है? यह किन राज्यों में होती है? 3
अथवा
काल बैसाखी क्या है? समझाइए।
प्र.19- भारत में कितने स्तर के मंत्री होते हैं? 3
अथवा
प्रधानमंत्री के अधिकार लिखिए।
प्र.20- भारत के दिए गए सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को प्रदर्षित कीजिए। 4
(i) कर्क रेखा (ii) बंगाल की खाड़ी (iii) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (iv) सुंदरवन डेल्टा
अथवा
(i) कच्छ का रन (ii) अरब सागर (iii) लक्ष्यद्वीप (iv) काराकोरम पर्वत श्रेणी
प्र.21- फ्रांसीसी समाज में महिलाओं का जीवन कैसा था? 4
अथवा
ओलम्प दे गूज द्वारा तैयार घोषणा पत्र में उल्लेखित मूलभूत अधिकार लिखिए।
प्र.22- लोकतंत्र बेहतर शासन प्रणाली क्यों है? समझाइए। 4
अथवा
लोकतंत्र की विशेषताएं लिखिए।
प्र.23- निर्धनता दूर करने के उपाय लिखिए। 4
अथवा
राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम - 2005 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
---000---
वार्षिक परीक्षा सत्र - 2022
कक्षा-9वीं
विषय - सामाजिक विज्ञान
प्रश्न पत्र कोड - 229006-F (966)
समय - 3 घंटा पूर्णांक - 80 अंक
मॉडल उत्तर
प्र.1-. सही विकल्प चुनिये - (6x1=6)
1. भूमि मापने की इकाई है -
(अ) मीटर (ब) किलोमीटर (स) हेक्टेयर (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (स) हेक्टेयर
2. विनिर्माण अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र का उदाहरण है -
(अ) प्राथमिक क्षेत्र (ब) द्वितीयक क्षेत्र (स) तृतीयक क्षेत्र (द) द्वितीयक एवं तृतीयक दोनों
उत्तर :- (ब) द्वितीयक क्षेत्र
3. भारत में सर्वाधिक निर्धनता वाला राज्य है -
(अ) बिहार (ब) ओडिशा (स) असम (द) मध्यप्रदेश
उत्तर :- (अ) बिहार
4. जुकाम और खाँसी की दवा में इसका प्रयोग होता है -
(अ) तुलसी (ब) कचनार (स) नीम (द) सर्पगंधा
उत्तर :- (अ) तुलसी
5. गुर्जर बकरवाल समुदाय के लोग रहते हैं -
(अ) जम्मू - कश्मीर में (ब) गुजरात में (स) महाराष्ट्र में (द) राजस्थान में
उत्तर :- (अ) जम्मू - कश्मीर
6. निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?
(अ) संपत्ति का अधिकार (ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) शोषण के विरूद्ध अधिकार (द) समानता का अधिकार
उत्तर :- (अ) संपत्ति का अधिकार
प्र. 2. रिक्त स्थान भरिये- (1x6=6)
1. अर्थव्यवस्था को ......................... वर्गों में बाँटा गया है। (2/3/4)
उत्तर :- 3
2. ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवाओं को ...................... कहते हैं।(लू/आँधी/चक्रवात)
उत्तर :- लू
3. रूस के सम्पन्न किसानों को ........................ कहा जाता था।(जदीदी/कुलक/कोलखोज)
उत्तर :- कुलक
4. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति ...................................... है। (नरेन्द्र मोदी/रामनाथ कोविंद/अमित शाह)
उत्तर :- रामनाथ कोविंद
5. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील ........................... है। (वुलर/चिल्का/सांभर)
उत्तर :- चिल्का
6. करीम ने ........................... खोल रखा है।(डेयरी/जनरल स्टोर्स/कम्प्यूटर केन्द्र)
उत्तर :- कम्प्यूटर केन्द्र
7. भारत ......................... गोलार्द्ध में स्थित है।(उत्तरी/दक्षिणी/पूर्वी)
उत्तर :- हेक्टेयर
प्र.3- सही जोड़ी बनाइये- (1x7=7)
स्तम्भ ‘अ‘ स्तम्भ ‘ब’
1. अंत्योदय अन्न योजना - क) बुग्याल
2. 82°30" पूर्वी देशांतर - ख) बी. आर. अम्बेडकर
3. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य - ग) 28 जून 1919
4. वर्साय की संधि - घ) उत्तरप्रदेश
5. प्राकृतिक चारागाह - ड.) मानक याम्योत्तर
6. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष - च) दिसंबर 2000
उत्तर :-
स्तम्भ ‘अ‘ स्तम्भ ‘ब’
1. अंत्योदय अन्न योजना - क) दिसंबर 2000
2. 82°30" पूर्वी देशांतर - ख) मानक याम्योत्तर
3. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य - ग) उत्तरप्रदेश
4. वर्साय की संधि - घ) 28 जून 1919
5. प्राकृतिक चारागाह - ड.) बुग्याल
6. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष - च) बी. आर. अम्बेडकर
प्र.4- सत्य/असत्य की पहचान कीजिये- (6x1=6)
1. भारत में मतदान की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
उत्तर :- सत्य।
2. बाढ़ या सुनामी अप्राकृतिक घटनाएं हैं।
उत्तर :- असत्य।
3. खाद्य की कमी के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं।
उत्तर :- सत्य।
4. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल ब्रम्हगिरि है।
उत्तर :- असत्य।
5. ‘अप्रैल थीसिस’ सिद्वांत लेनिन ने दिया था।
उत्तर :- सत्य।
6. सन 1600 में हिन्दुस्तान के कुल भू - भाग के लगभग छठे हिस्से में खेती होती थी।
उत्तर :- सत्य।
प्र.5.- एक वाक्य / शब्द में उत्तर लिखिये - (7x1=7)
1. भारत में किस प्रकार की चुनाव प्रणाली है?
उत्तर :- भारत में लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली है .
2. पालमपुर में मख्य कार्य क्या है?
उत्तर :- कृषि
3. भारत जीव सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया?
उत्तर :- 1972
4. लोकतंत्र में शासकों का चुनाव कौन करता है?
उत्तर :- जनता
5. रबर के वृक्ष से प्राप्त तरल पदार्थ को क्या कहते हैं?
उत्तर :- लेटेक्स
6. भारत में सबसे भयानक अकाल किस राज्य में पड़ा है?
उत्तर :- पश्चिम बंगाल (1943)
7. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर :- राष्ट्रपति
प्र.6- बेरोजगारी क्या है? 2
अथवा
मानव पूँजी निर्माण क्या है?
उत्तर :- बेरोजगारी :- वह दशा या वह स्थिति है जब प्रचलित मजदूरी दर पर काम करने के लिए इच्छुक लोग रोजगार प्राप्त नहीं करते ।
अथवा
मानव पूंजी निर्माण - उत्पादन करने के लिए भूमि, श्रम और भौतिक पूंजी को एक साथ करने योग्य बनाने के लिये ज्ञान और उद्यम की जरूरत पड़ती है जिसे मानव पूंजी कहा जाता है। इसके निर्माण में षिक्षा और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
प्र.7- जनगणना से क्या तात्पर्य है? 2
अथवा
उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक क्यों है?
उत्तर :- जनगणना :- एक निश्चित समयांतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना जनगणना कहलाती है।
अथवा
भारत के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अत्यधिक होने के कारण निम्नलिखित हैं :-
1. समृद्ध मृदा आवरण
2. पर्याप्त पानी की उपलब्धता
3. अनुकूल जलवायु
प्र.8- भारत के दो औषधीय पौधों के नाम एवं गुण लिखिए। 2
अथवा
वनों के दो महत्व लिखिए।
उत्तर :- भारत के दो औषधीय पौंधों के नाम तथा गुण :-
क्रमांक नाम गुण
1. तुलसी - जुकाम एवं खाँसी की दवा के रूप में प्रयोग।
2. नीम - जैव और जीवाणु प्रतिरोधक
3. सर्पगंधा - रक्तचाप के निदान के लिए। केवल भारत में पाया जाता है।
4. जामुन - मधुमेह में उपयोगी।
5. बबूल - शारीरिक शक्ति में वृद्धि के लिए।
6. कचनार - अल्सर और दमा के उपचार में।
अथवा
उत्तरः वनों का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व है। यह निम्न तथ्यों से स्पष्ट है :-
वन वायुमण्डल को शुद्ध रखते हैं और वायु प्रदूषण को कम करते हैं।
वन वायुमण्डल को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
वन वायु के तापमान को बनाये रखते हैं, जिससे वर्षा होती है।
वन जलवायु को सम रखते हैं।
वन जल के बहाव को रोकते हैं, जिससे भूमि का कटाव रुक जाता है तथा भूगर्भीय जल-स्तर में वृद्धि होती है।
प्र.9- नमामि गंगे परियोजना के दो उद्देश्य लिखिए। 2
अथवा
नदी प्रदूषण रोकने के दो उपाय लिखिए।
उत्तर :- नमामि गंगे परियोजना के प्रमुख उद्देश्य
1. यह एक एकीकृत संरक्षण मिशन है।
2. गंगा नदी के प्रदूषण के प्रभाव को कम करना।
3. गंगा नदी का संरक्षण करना।
4. गंगा नदी का कायाकल्प करना।
अथवा
नदी प्रदूषण रोकने के उपाय :-
1. नदियों में आम जन को अवषिष्ट पदार्थां को नहीं छोड़ना चाहिए।
2. शौचालयों का निर्माण किया जाना चहिए तथा मलमूत्र निकासी प्रबंधन समुचित किया जाना चाहिए।
3. घरों की नालियों का अपषिष्ट उचित शोधन करने के उपरांत ही नदियों में छोड़ा जाना चाहिए।
4. कारखानों से निकलने वाले कचरे का समुचित समाधान होना चाहिए।
5. मिट्टी के कटाव को रोकने वृक्षारोपण होना चाहिए।
6. जल स्रोतों की नियमित साफ सफाई होते रहना चाहिए।
7. जल प्रदूषण से उत्पन्न खतरों को समाज में प्रचारित करना चाहिए।
8. प्राकृतिक जल प्रणाली से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।
9. जैविक खेती अपनाना चाहिए।
10. सरकार द्वारा जल प्रदूषण रोकने किए जा रहे प्रयासों को समर्थन देना चाहिए।
प्र.10- स्लीपर क्या है? 2
अथवा
11. वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
उत्तर :- स्लीपर :- रेल की पटरी के आर - पार लगे लकड़ी के तख्ते जो पटरियों को उनकी जगह पर रोके रखते हैं। अथवा
वैज्ञानिक वानिकी :- वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई जिसमें पुराने पेड़ काट कर उनकी जगह नए पेड़ लगाए जाते हैं।
प्र.11- बोल्शेविकों द्वारा अक्टूबरक्रांति के तत्काल बाद किए गए दो परिवर्तन लिखिए। 2
अथवा
कॉमिन्टर्न क्या है?
उत्तर :- बोल्शेविकों द्वारा अक्टुबर क्रांति के फौरन बाद किए गए दो परिवर्तन निम्नलिखित हैं :-
1. जमीन को सामाजिक सम्पत्ति घोषित कर दिया गया।
2. बड़े बड़े मकानों के छोटे छोटे हिस्से करके जरूरतमंदों को दे दि गए।
3. अफसरों और सेना की वर्दी में बदलाव कर सोवियत टोपी को अपनाया गया।
4. बोल्शेविक पार्टी का नाम बदलकर रूसी कम्युनिस्ट पार्टी कर दिया गया।
अथवा
कॉमिन्टर्न :- सभी देशों की साम्यवादी पार्टियों का एक संघ बनाया गया, जिसे कौमिंटर्न नाम दिया गया। यह कम्युनिस्ट पार्टियों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था थी। यह शब्द ‘ कम्युनिस्ट इंटरनेषनल’ (Communist International)का संक्षिप्त रूप है।
प्र.12- चुनाव क्या है? 2
अथवा
आचार संहिता क्या है?
उत्तर :- चुनाव :- शासन व्यवस्था को चलाने के लिए जनता को प्रतिनिधि चुनना जरुरी है। लोकतंत्र के इसी नियम को क्रियान्वित करने के लिए चुनाव किये जाते है। सरल भाषा मे समझे तो अपने जन प्रतिनिधि को चुनने की जो प्रक्रिया है उसे चुनाव कहते है।
अथवा
आचार संहिता :- देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग कुछ नियम बनाता है। चुनाव आयोग के इन्हीं नियमों को आचार संहिता कहते हैं। लोकसभा/विधानसभा चुनाव के दौरान इन नियमों का पालन करना सरकार, नेता और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी होती है।
प्र.13- निरंकुश राजशाही से आप क्या समझते हैं? 2
अथवा
स्टालिन के सामूहिक कार्यक्रम को समझाइए।
उत्तर :- निरंकुश राजशाही :- निरंकुश राजशाही से तात्पर्य उस शासन व्यवस्था से है, जहाँ का शासन किसी एक व्यक्ति अथवा एक ही राजवंश या परिवार के हाथ में होता है। जहाँ का मुख्य शासनकर्ता, जो कि राजा होता है, वह ही शासन का सर्वेसर्वा होता है। निरंकुश राजशाही में लोकतंत्र का अभाव होता है और राजा के आदेश ही सर्वोपरि होते हैं।
अथवा
स्टालिन का सामूहिक कार्यक्रम :- अनाज की भारी कमी को दूर करने के लिए स्तालिन ने खेतों के सामूहिकीकरण का कार्यक्रम शुरू किया। 1929 से पार्टी के ज्यादातर जमीन और साजो सामान सामूहिक खेती के स्वामित्व को सौंप दिए गए। सभी किसान खेतों में काम करते थे तथा मुनाफा सभी किसानों के बीच बांट दिया जाता था।
प्र.14- संविधान क्या है। 2
अथवा
भारतीय संविधान कब लागू हुआ एवं इस दिन कौन सा राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं?
उत्तर :- संविधान :- देश का सर्वोच्च कानून। इसमें किसी देश की राजनीति और समाज को चलाने वाले मौलिक कानून होते हैं।
अथवा
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ एवं इस दिन गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं।
प्र.15- कार्यपालिका क्या है? 2
अथवा
संसद के कितने सदन होते हैं?
उत्तर :- कार्यपालिका :- सरकार की नीतियों को कार्यरूप देने वाला महत्वपूर्ण अंग कार्यपालिका कहलाता है। अर्थात कानूनों का क्रियान्वयन करने वाली संस्था या कानून का निर्माण करने वाली संस्था कार्यपालिका कहलाती है। कार्यपालिका राज्य के प्रधान तथा उसके मन्त्रीमण्डल दोनों रूप में होती है।
अथवा
संसद के दो सदन होते हैं। लोकसभा जिसे निम्न सदन कहते हैं तथा राज्य सभा जिसे उच्च सदन कहते हैं।
प्र.16- नात्सी सोच के खास पहलू क्या थे? 3
अथवा
न्यूरेम्बर्ग नागरिकता अधिकार सितम्बर 1935 समझाइए।
उत्तर :- नात्सी सोच के खास पहलू निम्नलिखित थे :-
1. आर्य (जर्मन) विश्व की सर्वश्रेष्ठ नस्ल है, उसे अपनी शुद्धता बनाए रखनी है।
2. नात्सियों का मानना था कि श्रेष्ठ जाति (जर्मन) जीवित रहेगी तथा हीन (यहूदी) को नष्ट होना पड़ेगा।
3. नात्सी विचारधारा में हिटलर को एक मसीहा के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो उन्हें सभी विपत्तियों से छुटकारा दिला सकता है।
अथवा
न्यूरेम्बर्ग नागरिकता अधिकार सितम्बर 1935 :-
1. जर्मन या उससे संबंधित रक्त वाले व्यक्ति ही जर्मन नागरिक होंगे और उन्हें जर्मन साम्राज्य का संरक्षण मिलेगा।
2. यहूदियों और जर्मनों के बीच विवाह पर पाबंदी।
3. यहूदियों और जर्मनों के बीच विवाहेत्तर संबंधों को अपराध घोषित कर दिया गया।
4. यहूदियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर पाबंदी लगा दी गई।
प्र.17- प्रवाल से आप क्या समझते हैं? प्रवाल के प्रकार लिखिए। 3
अथवा
भांगर और खादर में अंतर लिखिए।
प्रवाल :- प्रवाल पॉलिप्स कम समय तक जीवित रहने वाले सुक्ष्म प्राणी हैं जो कि समूह में रहते हैं।
प्रवाल तीन प्रकार के होते हैं।
1. प्रवाल रोधिका 2. तटीय प्रवाल भित्ति 3. प्रवाल वलय द्वीप
अथवा
भांगर और खादर में अंतर :-
भांगर |
खादर |
1. ये पुरानी जलोढ़ मिट्टी वाले भू भाग हैं। |
1. ये नवीनतम जलोढ़ मिट्टी वाले भू भाग हैं। |
2. इसकी संरचना जलोढ़ के जमाव के छज्जेनुमा हो जाती
है। |
2. लगभग हर वर्ष इसकी मिट्टी
बदलती रहती है। |
3. ये नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित है। |
3. ये नदियों के बाढ़ वाले
मैदान होते हैं। |
4. यह भू भाग अनुपजाऊ होता है। |
4. यह भू भाग अत्यधिक उपजाऊ
होता है। |
प्र.18- आम्र वर्षा क्या है? यह किन राज्यों में होती है? 3
अथवा
काल बैसाखी क्या है? समझाइए।
उत्तर - आम्र वर्षा :- ग्रीष्म ऋतु के अंत में होने वाली पूर्व मानसूनी वर्षा जिसके कारण आम जल्दी पक जाते हैं। इसे आम्र वर्षा कहते हैं। यह केरल और कर्नाटक में होती है।
अथवा
काल बैसाखी :- पश्चिमी बंगाल में तीव्र हवाओं के साथ बैशाख के महीने में होने वाली मूसलाधार वर्षा। जो भारी तबाही का कारण बनती है । काल बैसाखी कहलाती है।
प्र.19- भारत में कितने स्तर के मंत्री होते हैं? 3
अथवा
प्रधानमंत्री के अधिकार लिखिए।
उत्तर :- भारत में तीन स्तर के मंत्री होते हैं :-
1. कैबिनेट मंत्री - यह मंत्रिपरिषद का शीर्ष समूह होता है। जिसमें सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता काबिज होते हैं।
2. स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री - छोटे मंत्रालयों के प्रभारी जो विषेष रूप से आमंत्रित किए जाने पर ही कैबिनेट की बैठकों में भाग लेते हैं।
3. राज्य मंत्री - कैबिनेट मंत्रियों के सहायक।
अथवा
प्रधानमंत्री के अधिकारों की व्याख्या :-
मंत्रीपरिषद के संबंध में प्रधानमंत्री की शक्तियां
1. मंत्रीपरिषद की बैठक को बुलाना तथा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करना।
2. मंत्रियों के लिए मंत्रालय निर्धारित करना।
3. मंत्रियों के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों का नेतृत्व करना।
राष्ट्रपति के संबंध में प्रधानमंत्री की शक्तियां
1. राष्ट्रपति को सलाह देना (मंत्रियों की नियुक्ति आदि में)
2. तत्कालीन योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में राष्ट्रपति को अवगत कराना /सूचित करना।
संसद के संबंध में शक्तियां
1. प्रधानमंत्री सम्पूर्ण मंत्रीपरिषद का प्रमुख होता है।
2. राष्ट्रपति को लोकसभा के विघटन के लिए सलाह देना
3. संसद में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
4. संसद में जनता के सवालों का जवाब देते हैं।
प्रधानमंत्री के अन्य कार्य
1. नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।
2. अंतर्राज्यीय परिषद के अध्यक्ष
3. राष्ट्रीय एकता परिषद
ऐसे ही अन्य कई परिषद हैं जिनकी अध्यक्षता का दायित्व प्रधानमंत्री का होता है।
प्र.20- भारत के दिए गए सीमाकार मानचित्र में निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए। 4
(i) कर्क रेखा (ii) बंगाल की खाड़ी (iii) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (iv) सुंदरवन डेल्टा
अथवा
(i) कच्छ का रन (ii) अरब सागर (iii) लक्ष्यद्वीप (iv) काराकोरम पर्वत श्रेणी
प्र.21- फ्रांसीसी समाज में महिलाओं का जीवन कैसा था? 4
अथवा
ओलम्प दे गूज द्वारा तैयार घोषणा पत्र में उल्लेखित मूलभूत अधिकार लिखिए।
उत्तर :- फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांसीसी महिलाओ की स्थिति समाज में दयनीय थी. और महिलाओ को सरकार बनाने में कोई हक़ नहीं दिया जाता था। और महिलाओं को पुरुष के समान वेतन भी नहीं मिलता था। फ्रांसीसी समाज में महिलाओ की स्थिति को हम विस्तार में समझेगेः
अधिकार और सम्मान से वंचित -फ्रांसीसी समाज में महिलाओ की स्थिति अच्छी नहीं थी। पुरुषां और महिलाओं के बीच भेदभाव किया जाता था। महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के द्वारा पीछे धकेला जाता था। प्रत्येक क्षेत्र में पुरुष ही आगे रहते थे। और समाज में महिलाओ को उचित इज्जत और सम्मान नहीं दिया जाता था। जिसके चलते फ्रांसीसी क्रांति के पहले से ही महिलाएं समाज में अपने अधिकारों के लिए गतिशील हो गई थीं। इस प्रकार अनेक जागरूक महिलाओ ने समाज में महिलाओ के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से आन्दोलन किया था।
जीवन यापन के लिए कार्य -फ्रांसीसी समाज में महिलाए जीवन के निर्वाह के लिए कार्य करती थी। यह महिलाए सिलाई, बुनाई, घरो में साफ सफाई और फल सब्जी बेचना इत्यादि कार्य करती थी। कुछ महिलाए जीवन यापन के लिए संपन्न घरो में भी कार्य करती थी. और कुछ महिलाए फ्रांसीसी समाज में वैश्यावती के भी कार्य करती थी।
महिलाओ और पुरुषो के बीच भेदभाव -फ्रांसीसी समाज में महिलाओ और पुरुषो के बीच भेदभाव होता था। यहाँ तक की पुरुषों के समान कार्य करने पर भी महिलाओं को समान तन्खाह नहीं दी जाती थी। महिलाओं की तन्खाह पुरुषों से कम होती थी। इसके साथ ही महिलाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका नहीं दिया जाता था। फ्रांसीसी समाज में सिर्फ कुलीन परिवार की लडकिया और महिलाए ही उच्च शिक्षा प्राप्त करती थी।
अक्सर सामान्य घर की महिलाए छोटे-मोटे कार्य करके अपना जीवन व्यतीत करती थी। और यह उनकी मज़बूरी भी होती थी क्योंकि शिक्षा का स्तर इतना अच्छा नहीं था कि महिलाए उच्च शिक्षा प्राप्त करके अच्छी नौकरी करे और अपने जीवन के स्तर को बढ़ाए।
निष्क्रिय नागरिक का दर्जा -फ्रांसीसी समाज पुरुष प्रधान था। और खुद सरकार भी महिलाओं को प्रशासन में हिस्सा नहीं देना चाहती थी। इसलिए सन 1791 में संविधान ने फ्रांसीसी महिलाओ को निष्क्रिय नागरिक का दर्जा दे दिया था। अब महिलाओ को वोट तक देने का अधिकार नहीं था। सरकार ने महिलाओ से वोट देने का भी अधिकार छीन लिया था।
जबरदस्ती शादी करवाना - प्राचीन फ्रांसीसी समाज में महिलाओ की स्थिति का इस बात से भी पता लगाया जा सकता है कि महिलाओ के हितो के लड़ने वाली क्रन्तिकारी महिलाओ के आन्दोलन के बाद में सरकार ने एक ऐसा कानून बनाया जिससे महिलाओ की जबरदस्ती शादी को रोका जा सकता था। इससे पहले महिलाओ को अपने इच्छा अनुसार शादी करने का भी कोई हक़ नहीं था। पुरुष प्रधान फ्रासीसी समाज में महिलाओ को अपनी इच्छा अनुसार वर चुनने का अधिकार नहीं था। महिलाए परिवार और पुरुष प्रधान समाज के दबाव में आकर शादी करती थी। और पूरी जिन्दगी मानसिक और शारीरिक दबाव में ही गुजारती थी।
अथवा
ओलम्प दे गूज द्वारा तैयार घोषणा पत्र में उल्लेखित मूलभूत अधिकार निम्नलिखित थे :-
1. औरत जन्मना स्वतंत्र है और अधिकारों में पुरुष के समान है।
2. सभी राजनीतिक संगठनों का लक्ष्य पुरुष एवं महिला के नैसर्गिक अधिकारों को संरक्षित करना है। और ये अधिकार हैं - स्वतंत्रता, संपत्ति, सुरक्षा और सबसे बढ़कर शोषण के प्रतिरोध का अधिकार।
3. समग्र संप्रभुता का स्रोत राष्ट्र में निहित है जो पुरुषों एवं महिलाओं के संघ के सिवाय कुछ नहीं है।
4. कानून सामान्य इच्छा की अभिव्यक्ति होना चाहिए। सभी महिला एवं पुरुष नागरिकों को या तो व्यक्तिगत रूप से या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से विधि निर्माण में दखल होना चाहिए। यह सभी के लिए समान होना चाहिए। सभी महिला एवं पुरुष नागरिक अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर समान रूप से एवं बिना किसी भेदभाव के हर तरह के सम्मान व सार्वजनिक पद के हकदार है।
5. कोई भी महिला अपवाद नहीं है। वह विधि सम्मत प्रक्रिया द्वारा अपराधी ठहरायी जा सकती है, गिरफ्तार और नजरबंद की जा सकती है पुरुषों की तरह महिलाएं भी इस कठोर कानून का पालन करें।
प्र.22- लोकतंत्र बेहतर शासन प्रणाली क्यों है? समझाइए। 4
अथवा
लोकतंत्र की विषेषताएं लिखिए।
उत्तर :- लोकतन्त्र को शासन की बेहतर प्रणाली इसलिए माना जाता है क्योंकि यह लोगों की आवश्यकताओं का प्रतिनिधित्व करता है। लोकतन्त्र जो है वह शासक या तानाशाह की सनक पर निर्भर नहीं है। लोकतन्त्र लोगों के लिए है तथा एक लोकतांत्रिक सरकार सदैव लोगों के प्रति उत्तरदायी है जिसका विवरण इस प्रकार है
यह राजनैतिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित है जो यह स्वीकार करता है कि सबसे निर्धन एवं सबसे कम पढ़े-लिखे लोगों की भी समाज में वही स्थिति है जो अमीर व शिक्षित लोगों की है। इस प्रकार लोकतंत्र नागरिकों की गरिमा में वृद्धि करता है।
लोकतन्त्र सरकार के अन्य स्वरूपों की अपेक्षा बेहतर है क्योंकि यह हमें इसकी गलती सुधारने का अवसर प्रदान करती है।
लोकतन्त्र मतभेदों एवं विवादों से निपटने का तरीका उपलब्ध कराता है।
लोकतन्त्र निर्णय लेने की गुणवत्ता में सुधार करता है क्योंकि यह मंत्रणा एवं परिचर्चा पर आधारित होता है।
लोकतन्त्र प्रत्येक समस्या का शान्तिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराता है। यह भारत जैसे देश के लिए उपयुक्त है जिसमें भाषा, धर्म एवं संस्कृति आधारित भिन्नताएँ पायी जाती हैं। भारतीय लोकतन्त्र ने भिन्नता में एकता बनाए रखते हुए एक शांतिपूर्ण समाज उपलब्ध कराया है।
अथवा
लोकतंत्र की प्रमुख विषेषताएं निम्नलिखित हैं :-
लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक अधिकार और सम्मान में वृद्धि होती है।
लोकतन्त्र में अन्य शासन व्यवस्थाओं की तुलना में नागरिक की स्थिति अच्छी होती है।
लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित है, यहाँ सबसे गरीब और अनपढ़ को भी वही दर्जा प्राप्त है जो अमीर और पढ़े लिखे लोगों को है। लोग किसी शासक की प्रजा न होकर खुद अपने शासक हैं।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी गलती सुधारने का अवसर मिलता है।
एक लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक वयस्क नागरिक को एक वोट देने का अधिकार है और प्रत्येक वोट का समान महत्त्व है। कोई भी नागरिक किसी भी जाति, धर्म, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि का हो वह किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है जिसका अर्थ यह है कि सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्राप्त है।
एक लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों एवं नागरिक अधिकारों के दायरे में रहते हुए शासन करती है।
लोकतांत्रिक देशों में शासकों का चयन जनता करती है जो सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं।
इसमें स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव होते हैं। चुनाव लोगों के सामने वर्तमान शासकों को बदलने का एक विकल्प एवं अच्छा अवसर प्रदान करते हैं।
चुनाव के पहले और बाद में भी विपक्षी दलों को स्वतन्त्र रूप से काम करते रहने की अनुमति है।
इसमें अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता होती है और लोग मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हैं।
ऐसी सरकारें राजनैतिक समानता के मौलिक सिद्धान्त पर आधारित होते हैं।
प्र.23- निर्धनता दूर करने के उपाय लिखिए। 4
अथवा
राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम - 2005 की मुख्य विषेषताएं क्या हैं?
उत्तर :- निर्धनता या गरीबी एक बहुआयामी समस्या है जिसका समाधान सरल एवं सहज नहीं हैं। सच में तो गरीबी को पूरी तरह से दूर करना असम्भव सा है। लेकिन निर्धनता को कम किया जा सकता है। गरीबी हटाने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित उपाय को अपनाना श्रेयस्कर होगाः
1. जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण- बढ़ती हुई परिवार की संख्या के कारण परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब हो जाती है यदि इस पर नियंत्रण हो जाये तो परिवार की स्थिति को सुधारा भी जा सकता है।
2. रोजगार के अवसर में वृद्धि- निर्धनता का एक मुख्य कारण रोजगार के अवसर की कमी है। यदि रोजगारों के अवसर में वृद्धि की जायें तो लोगों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी जिससे वे अपने बच्चों की बुनियादी अवष्यकताओं पूरी कर पायेंगे जिससे बालक विकास में वृद्धि होगी।
3. व्यक्तिगत एवं सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन- भारत में परम्परागत रूप से अलग -अलग धर्म एवं जाति के लोग रहते हैं और उनके अलग-अलग व्यक्तिगत एवं सामाजिक मूल्य निर्धारित होते हैं। जैसे- बाह्यण जाति के लिए निम्न जाति के लोगों से सेवा कराना, श्रमिक का काम कराना। इसी प्रकार निम्न जाति के लोगों को उच्च कार्य वर्णित थे। इन सभी मूल्यों में परिवर्तन आवश्यक है। इनमें परिवर्तन होने से लोगों के सामाजिक मूल्य ऊँचे उठते हैं जिनसे इनका जीवन स्तर उच्च होता है।
4. शिक्षा- शिक्षा किसी बात की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है शिक्षा से व्यक्ति की सोच विकसित होती है और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते हैं लेकिन अशिक्षित लोगों का हमेशा शोषण होता रहा है। इसलिए यदि गरीब लोग शिक्षित होंगे तो कोई भी उनका शोषण नहीं कर पायेगा और जो वो मेहनत करते हैं तो उन्हें उनका पूरा भुगतान मिलेगा जिससे वे अपने बच्चों को सुख-सुविधा दे पायेंगे और शिक्षित होने से माता-पिता गरीब होने के बावजूद भी अपने बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज में स्थान दिला पायेंगे।
5. आय का पुनर्वितरण - आय और धन के वितरण की असमानता गरीबी को स्थायी बना देती है। यह नागरिकों की कार्यकुशलता को भी विपरीत रूप से प्रभावित करती है। जब देश की अर्थव्यवस्था का ढांचा इस प्रकार का हो कि विकास के प्रयत्नों के कारण बढ़ी हुई आय को अमीर लोग ही हड़प जाते हों तो विकास के सारे प्रयत्न ही बेकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति मे गरीबी घटने की बजाय और अधिक बढ़ जाती है। भारत में बहुत कुछ हद तक ऐसा ही हो रहा है। अतः यहां गरीबी उन्मूलन के लिए आय इस प्रकार पुनर्वितरण कराना आवश्यक है जिससे गरीब वर्ग की आय व उपभोग का स्तर ऊंचा उठ सके। इसके लिए राष्ट्रीय साधन, सम्पत्ति एवं आय के प्रवाह को अमीरों से गरीबों की ओर मोड़ना होगा।
6. विकास की ऊंची दर - गरीबी उन्मूलन के लिए आय का पुनर्वितरण, जनसंख्या नियन्त्रण आदि उपायों का महत्व है, किन्तु इनकी कुछ सीमाएं हैं। अतः यह आवश्यक है कि गरीबी के स्थायी उपचार हेतु आर्थिक विकास की दर बढ़ाने पर ही सर्वाधिक ध्यान देना होगा। यद्यपि आय के पुनर्वितरण के द्वारा वर्तमान वस्तुओं आपस में बंटवारा तो सम्भव है। किन्तु देश की वस्तुओं के कुल भंडारों में वृद्धि करने के लिए तो उत्पादन में वृद्धि करनी होगी। अतः भारत में गरीबी-उन्मूलन की दृष्टि से तीव्र आर्थिक विकास सर्वप्रथम अनिवार्य शर्त हैं तीव्र आर्थिक विकास के लिए हमें उत्पादकता एवं कार्यकुशलता बढ़ाने, तकनीकी ज्ञान के स्तर में सुधार लाने, देश के मानवीय व प्राकृतिक साधनों का पूरा-पूरा उपयोग करने जैसे उपाय करने होंगे।
7. कृषि का विकास - भारत मूल रूप से एक कृषि प्रधान देश है और भारत की खेती पिछड़ी हुई है। भारत में गरीबों का काफी बड़ा भाग कृषि क्षेत्र में ही पाया जाता है। अतः कृषि के विकास पर ध्यान देना प्रथम प्राथमिकता होना चाहिए। भूमिहीन किसानों व सीमान्त किसानों की स्थिति में सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र की गरीबी को दूर करने के लिए भूमि का पुनर्वितरण भी काफी उपयोगी उपाय है।
8. कुटीर व लघु उद्योगों का विकास - भारत में बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से कुटीर व लघु उद्योगों का विकास किया जाना आवश्यक है। इससे न केवल बेरोजगार गरीब लोगों को काम मिलेगा वरन् आय व असमानता भी घटेगी।
9. सामाजिक भागीदारी - यदि गरीब लोग विकास के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी प्रारम्भ कर दे तो गरीबी को दूर किया जाना सरल हो जाएगा। इसके लिए गरीबों को स्वयं को गरीबी-उन्मूलन और आर्थिक विकास के कार्यक्रमों में शामिल करना होगा। इस कार्य में पंचायती राज संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों और स्व-सहायता समूहों की भागीदारी को बढ़ाना आवश्यक होगा।
10. छिपी हई बेरोजगारी की समाप्ति और रोजगार में वृद्धि - निर्धनता दूर करने के लिए रोजगार, अर्द्ध रोजगार तथा छिपी हुई बेरोजगारी को दूर करने के लिए विशेष प्रयत्न किये जाने आवश्यक हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के अधिक अवसर हैं उनका पूरा लाभ उठाना चाहिए। कृषि का विकास करके भूमि पर एक से अधिक फसल उगाने के फलस्वरूप अर्द्ध बेरोजगारी तथा छिपी बेरोजगारी को कम किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में कुटीर उद्योग, निर्माण आदि के कार्यों का विकास किया जाना चाहिए। शहरों में लघु उद्योग, यातायात आदि का अधिक विकास किया जाना चाहिए। शिक्षा की प्रणाली में परिवर्तन करके शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाना चाहिए।
11. उत्पादन की तकनीकों में परिवर्तन - भारतीय अर्थव्यवस्था में इस प्रकार का तकनीकी विकास करना चाहिए जिससे श्रम का पूरा उपयेग हो सके। वास्तव में, भारत के लिए मध्यम तकनीकें, जो श्रम प्रधान तथा पूंजी प्रधान तकनीकों के मध्य का मार्ग हैं, अपनाई जानी चाहिए। इसके फलस्वरूप रोजगार की मात्रा बढे़गी तथा निर्धनता को दूर किया जा सकेगा।
12. पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान - भारत में कुछ क्षेत्र जैसे उड़ीसा, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि में आज भी निर्धनों का अनुपात दूसरे प्रदेशों से अधिक है। सरकार को पिछड़े इलाकों में विशेष सुविधायें प्रदान करनी चाहिए जिससे निजी पूंजी उन प्रदेशों में निवेश किया जाना सम्भव हो सकें। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्रों का भी विकास किया जाना चाहिए।
13. न्यूनतम आवश्यकताओं की सन्तुष्टि - सरकार को निर्धनों की न्यूनतम आवश्यकताओं जैसे पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा आदि को सन्तुष्ट करने के प्रयत्न करने चाहिए। इसके लिए यदि सरकार को अधिक से अधिक राशि व्यय करनी पडे़ तो कोई बुराई नहीं है।
14. निर्धनों की उत्पादकता में वृद्धि - डॉ. वी.के.आर.वी.राव के अनुसार निर्धनता को दूर करने के लिए निर्धनों की आर्थिक उत्पादकता को बढ़ाना आवश्यक है। निर्धनों को स्वयं सतर्क होकर रोजगार की अवस्था को प्राप्त करने के प्रयत्न करने चाहिए। सरकार को इसके लिए सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में अधिक निवेश करना चाहिए। निर्धन वर्ग को रोजगार विन्मुख प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए तथा उनकी उत्पादकता बढ़ाने के प्रयत्न किये जाने चाहिए।
अथवा
रोजगार गारण्टी कार्यक्रम, 2005 की प्रमुख विशेषताएँ :-
1. यह अधिनियम केवल एक कार्यक्रम ही नहीं है, अपितु एक कानून है जिसके अन्तर्गत रोजगार हासिल करने की कानूनी गारण्टी दी गई हैं।
2. इसके नियोजन तथा क्रियान्वयन में पंचायती राज संस्थाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी।
3. इसका प्रमुख उद्देश्य हर वर्ष प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी गरीब तथा निम्न मध्यम वर्ग के परिवार के एक वयस्क व्यक्ति को कम से कम 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराना है।
4. इसके अन्तर्गत माँग करने पर 15 दिन के अन्दर कार्य उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
5. यदि निश्चित समय में काम उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तो सम्बन्धित व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
---000---
Please Subscribe
https://youtube.com/eClassesByManishSir